1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दिया झटका

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दिया झटका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 02, 2021 08:11 am IST,  Updated : Sep 02, 2021 08:11 am IST

कीमतों की बात की जाए तो 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी।

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ सस्ता, भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों ने दिया झटका

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बुधवार को आई गिरावट के बाद आज तेल कंपनियों ने ग्राहकों को मायूस कर दिया है। इंडियन आयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कल पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे की कमी की गई थी। इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी की कमी की गई थी। पिछले एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। 

कीमतों की बात की जाए तो 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली में गुरुवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। डीजल का दाम भी 88.77 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में भी पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.33 पैसे प्रति लीटर है।

अन्य शहरों की कीमतों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 101.72 और डीजल 91.84, चेन्‍नई में पेट्रोल 99.08 और डीजल 93.38 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 98.65 और डीजल 89.34, बेंगलुरु में पेट्रोल 104.84 और डीजल 94.19 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 105.40 और डीजल 96.84 रुपये, पटना में पेट्रोल 103.89 और डीजल 94.65 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 108.27 और डीजल 97.91 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 98.43 और डीजल 89.15 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 99.07 और डीजल 89.46 रुपये तथा चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.53 और डीजल 88.48 रुपये में मिल रहा है। 

कच्चे तेल के बाजार में नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल के दाम में तेजी दिखाई दी थी। लेकिन इस सप्ताह यह नरम ही दिख रहा है। मैक्सिको के कू-मलूब-जाप ऑफशोर प्लेटफार्म पर जो हादसा हुआ था, उससे बाजार धीरे-धीरे उबर रहा है। इसलिए कल कच्चे तेल के बाजार में नरमी दिखी। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड 1.30 डॉलर प्रति बैरल नरम हो कर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.81 डॉलर प्रति बैरल की नरमी के साथ 67.59 डॉलर पर बंद हुआ था।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा