1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Costly New Year: सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत LPG से वसूलेंगी तेल कंपनियां, 51 रुपए तक बढ़ाए सिलेंडर के दाम

Costly New Year: सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत LPG से वसूलेंगी तेल कंपनियां, 51 रुपए तक बढ़ाए सिलेंडर के दाम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 01, 2016 12:54 pm IST,  Updated : Jan 01, 2016 01:05 pm IST

नए साल पर महंगाई का तोहफा। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। दूसरी ओर बिना सब्सिडी का घरेलू LPG सिलेंडर 51 रुपए तक महंगा कर दिया।

Costly New Year: सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत LPG से वसूलेंगी तेल कंपनियां, 51 रुपए तक बढ़ाए सिलेंडर के दाम- India TV Hindi
Costly New Year: सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत LPG से वसूलेंगी तेल कंपनियां, 51 रुपए तक बढ़ाए सिलेंडर के दाम

नई दि‍ल्ली। नए साल पर देश की तेल कंपनियों ने आम आदमी को महंगाई का तोहफा दिया है। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। दूसरी ओर बिना सब्सिडी का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 51 रुपए तक महंगा कर दिया। दिल्ली में बिना सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर 49.50 रुपए महंगा होकर 657.50 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) हो गया है। वहीं, मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 51 रुपए का इजाफा हुआ है। नई कीमतें आधी रात से लागू हो चुकीं हैं। सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम आज 63 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। वहीं डीजल कीमतों में 1.06 रुपये लीटर की कटौती हुई है।

दो महीने में दूसरी बार बढ़ी एलपीजी की कीमत

एलपीजी सिलेंडर में यह बढ़ोतरी दो महीने में लगातार दूसरी बार हुई है। दिसंबर में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा 10 लाख रुपए सालाना से ज्यादा कमाई करने वाले लोगों को आज से एलपीजी पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 में 20 लाख लोग 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले टैक्स स्लैब में आए हैं। इस कदम से सरकार को करीब 500 करोड़ रुपए की बचत होगी।

दि‍ल्ली में 49.50 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, राजधानी दि‍ल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 657.50 रुपए देने पड़ेंगे जबकि पहले 608 रुपए देने पड़ते थे। वहीं, सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर अब 419.33 रुपए में मिलेगा। पहले यह 419.26 रुपए में मिलता था। जबकि मुंबई वालों को एलपीजी के लिए 51 रुपए अधिक चुकाना पड़ेगा। मुंबई में अब बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए 671 रुपए देने पड़ेंगे। पहले यह कीमत 620 रुपए थी।

चारों महानगरों में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी की नई दरें

PLG Non-Subsidy

चारों महानगरों में सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी की नई दरें

LPG

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा