1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC पर अब सिर्फ एक कोड स्‍कैन कर mVisa से कर सकते हैं पेमेंट, मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक

IRCTC पर अब सिर्फ एक कोड स्‍कैन कर mVisa से कर सकते हैं पेमेंट, मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक

 Published : Jun 14, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 08:42 pm IST

IRCTC वेबसाइट पर यह सुविधा mVisa से पेमेंट करने पर मिल रही है। इसके तहत यदि आप mVisa के माध्‍यम से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए कैशबैक मिल सकता है।

IRCTC पर अब सिर्फ एक कोड स्‍कैन कर mVisa से कर सकते हैं पेमेंट, मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक- India TV Hindi
IRCTC पर अब सिर्फ एक कोड स्‍कैन कर mVisa से कर सकते हैं पेमेंट, मिलेगा 50 रुपए का कैशबैक

नई दिल्‍ली। अगर आप ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट बुक कराने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। अब आपको IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करने पर कैशबैक भी हासिल हो सकता है। IRCTC वेबसाइट पर यह सुविधा mVisa से पेमेंट करने पर मिल रही है। इसके तहत यदि आप टिकट बुक करवाने के लिए mVisa के माध्‍यम से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए कैशबैक मिल सकता है।

IRCTC पर mVisa पेमेंट सॉल्यूशन उपलब्‍ध होने से देश के शहरों, कस्बों और गांवों के उन लाखों ग्राहकों का मदद मिलेगी, जो ईबैंकिंग और कार्ड पेमेंट की पेचीदा प्रक्रिया के कारण ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा