1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब Rupay क्रेडिट कार्ड से होगा बस और ट्रेनों के किराए का भुगतान, NPCI ने बैंकों से मिलाया हाथ

अब Rupay क्रेडिट कार्ड से होगा बस और ट्रेनों के किराए का भुगतान, NPCI ने बैंकों से मिलाया हाथ

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 08, 2017 08:06 am IST,  Updated : May 08, 2017 08:06 am IST

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) जल्द ही रूपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला है। NPCI ने इसके लिए कुछ बैंकों के साथ हाथ मिलाया है।

अब Rupay क्रेडिट कार्ड से होगा बस और ट्रेनों के किराए का भुगतान, NPCI ने बैंकों से मिलाया हाथ- India TV Hindi
अब Rupay क्रेडिट कार्ड से होगा बस और ट्रेनों के किराए का भुगतान, NPCI ने बैंकों से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) जल्द ही रूपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला है। NPCI ने इसके लिए कुछ बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस की नोडल एजेंसी है।

NPCI के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एपी होता ने कहा कि,

हमारे क्रेडिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। ये रूपे क्रेडिट कार्ड होंगे। कुछ बैंकों के साथ प्रयोग के तौर पर यह काम चल रहा है। प्रायोगिक तौर पर करीब 7200 लेन-देन हुए हैं।

यह भी पढ़ें : यूजर्स को पोर्ट से रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां नहीं दे सकेंगी लुभावने ऑफर्स, जांच करेगा ट्राई

ये बैंक कर रहे हैं इस प्रोजेक्‍ट पर काम

पंजाब नैशनल बैंक (PNB), सेंट्रल बैंक, IDBI बैंक, आंध्रा बैंक और यूनियन बैंक इस प्रायोगिक परियोजना पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा NPCI ऐसे कार्ड भी लाएगी जिसे मेट्रो और बस के किराए में पेमेंट के लिए यूज किया जा सके। इसकी शुरुआत बेंगलुरु से की जाएगी। होता ने बताया कि इस सर्विस को जून से कोच्चि और अहमदाबाद में भी शुरू किया जाएगा।

भारत में डिजिटल पेमेंट के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि NPCI अब तक 2.30 लाख बैंक ATM खोल चुका है और 3 करोड़ से अधिक पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों के जरिए कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दे रहा है। जिसे जल्द ही और विस्तार दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा