1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुहूर्त ट्रेडिंग: दिवाली पर 60 मिनट खुलेगा शेयर बाजार, शाम 5:45 से 6:45 के बीच होगा कारोबार

मुहूर्त ट्रेडिंग: दिवाली पर 60 मिनट खुलेगा शेयर बाजार, शाम 5:45 से 6:45 के बीच होगा कारोबार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 01, 2015 04:23 pm IST,  Updated : Nov 01, 2015 04:23 pm IST

दिवाली वाले दिन यानी 11 नवंबर को बीएसई और एनएसई 60 मिनट विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक खुलेगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग: दिवाली पर 60 मिनट खुलेगा शेयर बाजार, शाम 5:45 से 6:45 के बीच होगा कारोबार- India TV Hindi
मुहूर्त ट्रेडिंग: दिवाली पर 60 मिनट खुलेगा शेयर बाजार, शाम 5:45 से 6:45 के बीच होगा कारोबार

नई दिल्ली। दिवाली वाले दिन यानी 11 नवंबर को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। शेयर बाजार 60 मिनट विशेष मुहूर्त कारोबार के लिए शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक खुलेगा। पिछले साल 18:15 बजे से 19:30 बजे तक 75 मिनट की मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी। शेयर ब्रोकरों की चांदी, ऑनलाइन ट्रेडिंग से 57 फीसदी तक बढ़ी कमाई

60 मिनट विशेष मुहूर्त कारोबार

एनएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि उस दिन 5:45 से 6:45 बजे तक विशेष कारोबार होगा। एक अन्य नोटिफिकेशन में बीएसई ने भी मुहूर्त कारोबार की घोषणा की है। इस सत्र में हुए सौदों पर निपटान प्रतिबद्धता होगी। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी और सेंसेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी, लेकिन अंत में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही कमजोर हो कर बंद हुए थे। शेयर बाजार की तरह कमोडिटी बाजार में भी मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। देश के प्रमुख कमोडिटी ट्रेडिंग एक्सचेंज जैसे एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। #FestivalSeason: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने से बचें, कीमतों में गिरावट की आशंका

मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व

देश में दिवाली के पर्व पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन पैसे खर्च करना और कमाना दोनों ही शुभ माना जाता है। इस महत्व को देखते हुए शेयर बाजार में भी इस दिन विशेष ट्रेडिंग होती है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में ट्रेड करके ब्रोकर शगुन करते हैं, जिसके चलते दिवाली के दिन भी शेयर बाजार खुलते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा