1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिजॉल्यूशन प्लान को आलोक इंडस्ट्री के कर्जदारों की कमेटी ने नहीं दी मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिजॉल्यूशन प्लान को आलोक इंडस्ट्री के कर्जदारों की कमेटी ने नहीं दी मंजूरी

 Reported By: Manoj Kumar
 Published : Apr 15, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 01:05 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्हें सूचित किया गया है कि उन्होंने जो रिजॉल्यूशन प्लान पेश किया था उसे आलोक इंडस्ट्री के कर्जदारों की कमेटी ने पास नहीं किया है

Our plan did not meet with the approval of the Committee of...- India TV Hindi
Our plan did not meet with the approval of the Committee of Creditors of Alok Industries says Reliance Industry

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से टैक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्री की खरीद को लेकर जो खबरें आ रही थी, फिलहाल उनपर कुछ विराम लग लगा है, रिलायंस इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्हें सूचित किया गया है कि उन्होंने जो रिजॉल्यूशन प्लान पेश किया था उसे आलोक इंडस्ट्री के कर्जदारों की कमेटी ने पास नहीं किया है। दो दिन पहले ही रिलायंस इंडस्ट्री ने कहा था कि उन्होंने जेएम फाइनेंशियल असेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर आलोक इंडस्ट्री के लिए एक रिजॉल्यूशन सौंपा था।

Reliance Industry
Our plan did not meet with the approval of the Committee of Creditors of Alok Industries says Reliance Industry

शुरुआत में इस तरह की खबरें आ रही थी कि रिलायंस इंडस्ट्री के रिजॉल्यूशन को आलोक इंडस्ट्री को कर्ज देने वाले ज्यादातर कर्जदार बैंकों ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन अब रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से कहा गया है कि आलोक इंडस्ट्री के कर्जदारों की कमेटी ने इसे मंजूरी नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा