1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OYO के मानसून ऑफर का कल है आखिरी दिन, 299 रुपए में बुक कर सकते हैं देश और विदेश में होटल रूम

OYO के मानसून ऑफर का कल है आखिरी दिन, 299 रुपए में बुक कर सकते हैं देश और विदेश में होटल रूम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 23, 2017 08:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 08:43 pm IST

विमानन कंपनियों के मानसून ऑफर के बाद अब एप आधारित होटल बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी OYO रूम्स ने भी मानसून ऑफर स्टील्स ऑन स्टेज की पेशकश की है।

OYO के मानसून ऑफर का कल है आखिरी दिन, 299 रुपए में बुक कर सकते हैं देश और विदेश में होटल रूम- India TV Hindi
OYO के मानसून ऑफर का कल है आखिरी दिन, 299 रुपए में बुक कर सकते हैं देश और विदेश में होटल रूम

नई दिल्ली। विमानन कंपनियों के मानसून ऑफर के बाद अब एप आधारित होटल बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी OYO रूम्स ने भी मानसून ऑफर स्टील्स ऑन स्टेज की पेशकश की है। 22 अगस्त से शुरू हुआ यह ऑफर 24 अगस्‍त को समाप्‍त हो रहा है। इसके तहत कंपनी प्रत्येक दिन शाम को चार बजे 500 होटल कमरों की पेशकश 299 रुपए में करेगी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस ऑफर के तहत उसके एप से बुकिंग पर होटल किराया कम से कम 50प्रतिशत तक सस्ता उपलब्ध होगा, जो न्यूनतम 799 रुपए तक होगा। इसके अलावा प्रत्येक दिन शाम चार बजे वह 500 होटल कमरों की बुकिंग 299 रुपए में करेगी। इन कमरों की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर होगी।

कंपनी ने बताया कि उसकी यह सेल उसके देशभर में सहयोगी होटलों के साथ-साथ विदेश स्थित होटलों के लिए भी लागू होगी। कंपनी कुआलालंपुर, काठमांडो, धर्मशाला, आगरा, एलेपी, कूर्ग, कॉरबेट, दार्जिलिंग, गोवा समेत कन्याकुमारी, शिलांग एवं अन्य स्थानों पर देशभर में अपने सहयोगी होटलों पर यह सेल सुविधा दे रही है। उल्लेखनीय है कि ओयो 200 से अधिक भारतीय शहरों में 7000 होटलों और 70,000 कमरों का परिचालन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा