1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पनामा पेपर्स: 2,000 भारतीय लोगों के नाम का हुआ खुलासा, पाकिस्‍तान के 259 और श्रीलंका के 65 नाम आए सामने

पनामा पेपर्स: 2,000 भारतीय लोगों के नाम का हुआ खुलासा, पाकिस्‍तान के 259 और श्रीलंका के 65 नाम आए सामने

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 10, 2016 08:24 pm IST,  Updated : May 10, 2016 08:33 pm IST

गुप्त विदेशी खातों और कंपनियों की जानकारी वाले पनामा पेपर्स के नए रहस्योद्घाटनों में भारत के करीब 2,000 लोगों और कंपनियों के नाम का खुलासा हुआ है।

पनामा पेपर्स: 2,000 भारतीय लोगों के नाम का हुआ खुलासा, पाकिस्‍तान के 259 और श्रीलंका के 65 नाम आए सामने- India TV Hindi
पनामा पेपर्स: 2,000 भारतीय लोगों के नाम का हुआ खुलासा, पाकिस्‍तान के 259 और श्रीलंका के 65 नाम आए सामने

नई दिल्‍ली। दुनियाभर के लेगों के गुप्त विदेशी खातों और कंपनियों की जानकारी वाले पनामा पेपर्स के नए  रहस्योद्घाटनों में भारत के करीब 2,000 लोगों और कंपनियों के नाम का खुलासा हुआ है। वहीं पाकिस्‍तान के 259 लोगों के नाम सामने आए हैं। हाल में लीक हुए पनामा पेपर्स से संबंधित दो लाख से अधिक गुप्त विदेशी कंपनियों के बारे में लोगों को पहली बार ऑनलाइन सूचना उपलब्‍ध कराई गई है। इस मामले में खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन इंटरनेशनल कंसोर्सियम ऑफ इन्वेंस्टिगेटिव जर्ननिलस्ट्स (आईसीआईजे) ने इनका डाटा बेस ऑनलाइन जारी किया है, जिसे इंटरनेट पर खोजा जा सकता है।

पनामा दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध, 3,60,000 लोगों के नाम का खुलासा

इस डेटाबेस में भारत से जुड़ी जानकारी को तलाशने पर इसमें लगभग 22 विदेशी इकाइयों, 1046 अधिकारियों या आम लोगों के लिंक, 42 बिचौलियों एवं देश के भीतर 828 पते मिलते हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे उपनगरीय शहरों से लेकर हरियाणा के सिरसा, बिहार के मुजफ्फरपुर और मध्यप्रदेश के मंदसौर और इस राज्य की राजधानी भोपाल तथा पूर्वोत्तर राज्योंे तक के पते शामिल है।

259 पाकिस्तानियों के नाम विदेशी कंपनी 

इस साल दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली एक महिला फिल्मकार की मां समेत लगभग 250 पाकिस्तानियों का नाम पनामा दस्तावेज लीक में सामने आया है, जिनके पास विदेशी कंपनियां हैं। श्रीलंका के भी 65 लोगों का नाम सामने आया। इनमें पोर्ट कासिम अथॉरिटी के पूर्व महाप्रबंधक अब्दुल सत्तार डेरो, कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शौकत अहमद और जानी-मानी फिल्मकार शरमीन ओबैद-चिनॉय की मां सबा ओबैद के नाम शामिल हैं। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे से संबंध रखने वाले उद्योगपति निसांका सेनाधिपति का नाम भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा