1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm Mall सेल में iPhone 7 और Google Pixel पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

Paytm Mall सेल में iPhone 7 और Google Pixel पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 10, 2017 09:08 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 09:08 am IST

Paytm इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी डिस्काउंट या फिर 20000 रुपए तक कैशबैक दे रही है। सेल 15 अगस्त तक चलती रहेगी।

Paytm Mall सेल में iPhone 7 और Google Pixel पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट- India TV Hindi
Paytm Mall सेल में iPhone 7 और Google Pixel पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिजिटल वॉलेट की सेवाल देने वाली कंपनी पेटीएम की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Paytm Mall Independence Day sale चल रही है जिसमें iPhone 7 और Google Pixel पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Paytm इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी डिस्काउंट या फिर 20000 रुपए तक कैशबैक दे रही है। सेल 15 अगस्त तक चलती रहेगी।

सेल के दौरान रोजाना एक प्रतियोगिता हो रही है और प्रतियोगिता जीतने वाले ग्राहक को iPhone 7 महज 1499 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा डुअल सिम समार्टफोन पर 10  फीसदी का न्यूनतम कैशबैक मिल रहा है।

Paytm Mall Independence Day sale का मुख्य आकर्षण iPhone 7 है। कंपनी iPhone 7 पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 8000 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है। iPhone SE पर भी भारी डिस्काउंट है, इसकी असली कीमत 22,990 रुपए है, जिसपर 18 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक प्रोडेक्ट लॉन्च होने के बाद 24 घंटे के अंदर पेटीएम वॉलेट में आ जाएगा। कुल मिलाकर iPhone SE खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में यह आपको 19,000 रुपए में मिल सकता है।

Paytm Mall Independence Day sale का दूसरा मुख्य आकर्षण गूगल Pixel है जिसपर 24 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद Pixel (32जीबी) को 43,240 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की असली कीमत 57,000 रुपए है।

Paytm Mall Independence Day sale तीसरा मुख्य आकर्षण सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट है। सैमसंग Galaxy S7 (32जीबी) पर 24 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 39,400 रुपए रह जाती है। इसके अलावा सैमसंग Galaxy J7 (16जीबी) को 10,990 रुपए व सैमसंग Galaxy On8 (16जीबी) को 13,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

हाल ही में चीन की कंपनी शाओमी ने जो Mi Max 2 को पेश किया है उस फोन को Paytm Mall Independennce Day sale में 16,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यूजर्स को इसके साथ 100जीबी रिलायंस जियो 4जी डाटा मिलेगा। इसकी असली कीमत 17,999 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा