1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कैश की किल्‍लत के बाद Paytm ने शुरू किया 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल, आज मिल रही है भारी छूट

कैश की किल्‍लत के बाद Paytm ने शुरू किया 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल, आज मिल रही है भारी छूट

 Published : Dec 12, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 05:24 pm IST

ऑफलाइन कारोबार में डिजिटल पेमेंट को प्रचारित करने के लिए ईवॉलेट कंपनी पेटीएम आज 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल आयोजित कर रहा है।

कैश की किल्‍लत के बाद Paytm ने शुरू किया 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल, आज मिल रही है भारी छूट- India TV Hindi
कैश की किल्‍लत के बाद Paytm ने शुरू किया 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल, आज मिल रही है भारी छूट

नई दिल्ली। 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बैन होने के बाद जहां कारोबारियों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। वहीं ई-वॉलेट कंपनियां इसका एक अच्‍छा विकल्‍प बनकर आई हैं। ऑफलाइन कारोबार में डिजिटल पेमेंट को प्रचारित करने के लिए ईवॉलेट कंपनी Paytm आज 12/12 कैशफ्री फेस्टिवल आयोजित कर रहा है।

Paytm के मुताबिक यह कंपनी का पहला ऑफलाइन शॉपिंग फेस्टिवल है। जिसमें कंपनी देश में अपने 15 लाख ऑफलाइन स्टोर्स पर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट्स पर कई तरह के ऑफर पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Paytm से पेमेंट करना हुआ अब और सुरक्षित, ऐप में आया यह नया फीचर

तस्‍वीरों में देखिए नकदी के अभाव में लोग ऐसे भी ले रहे हैं भुगतान

Paytm

1 (110)IndiaTV Paisa

2 (102)IndiaTV Paisa

4 (102)IndiaTV Paisa

3 (102)IndiaTV Paisa

यहां मिलेगा ऑफर का फायदा

इस ऑफर के तहत ग्राहक 100 फीसदी तक कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के साथ ग्राहक किराने की दुकान से लेकर बिग बाजार, पेंटालून, हेरीटेज फ्रेश, पीटर इंग्लैंड, ऐलेन सोली, क्रोमा, द मोबाइल स्टोर, बर्गर किंग और पिज्‍जा हट जैसे स्‍टोर्स में शॉपिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Paytm से भुगतान के लिए अब नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, सिर्फ SMS से हो जाएगा काम

यह है ऑफर पाने का तरीका

पेटीएम के ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को इन स्‍टोर्स से पेटीएम के माध्‍यम से खरीदारी करनी होगी। यहां पर ग्राहक को पेमेंट के लिए पेटीएम विकल्‍प चुनना होगा। पेटीएम से पेमेंट करने के बाद ग्राहक को इस ऑफर का फायदा मिल सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा