1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Corona संकट में आई राहत की खबर, कच्चे तेल में नरमी से घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

Corona संकट में आई राहत की खबर, कच्चे तेल में नरमी से घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 10, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 12:46 pm IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 81.99 रुपए, 83.49 रुपए, 88.64 रुपए और 84.96 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

petrol and diesel price down- India TV Hindi
petrol and diesel price down Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई हालिया गिरावट के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कटौती की। पेट्रोल के दाम में आठ से नौ पैसे जबकि डीजल के दाम में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। उधर, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल में आई रिकवरी के दाम फिर नरमी बनी हुई है। कोरोना महामारी का प्रकोप गहराने से तेल की मांग में कमी आने की आशंकाओं से कीमतों में नरमी आई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 81.99 रुपए, 83.49 रुपए, 88.64 रुपए और 84.96 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, डीजल की कीमतें घटकर 73.05 रुपए, 76.55 रुपए, 79.57 रुपए और 78.38 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 40.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। बीते सत्र में ब्रेंट क्रूड के दाम में दो फीसदी से ज्यादा की रिकवरी आई। वहीं, डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले .0.55 फीसदी गिरावट के साथ 37.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

 

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि तेल की वैश्विक मांग में नरमी रहने की आशंका है जिससे कीमतों पर दबाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा