1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी जारी, जानिए आज क्‍या हैं दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी जारी, जानिए आज क्‍या हैं दाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2019 08:13 am IST,  Updated : Jan 18, 2019 08:13 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सुबह 6 बजे जारी कीमतों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़ गए हैं।

Petrol And Diesel Price- India TV Hindi
Petrol And Diesel Price

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सुबह 6 बजे जारी कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में आज पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़ गए हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 19 पैसे की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है। मुंबई की बात करें तो यहां डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई ताजा रेट लिस्‍ट के अनुसार दिल्‍ली में आज एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 79.55 रुपए खर्च करने होंगे। दिल्‍ली में आज पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल की कीमत 19 पैसे की बढ़ोत्‍तरी के साथ 64.97 रुपए पर पहुंच गई है। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम आज 7 पैसे बढ़कर 76.18 रुपए हो गई है। दूसरी ओर डीजल की बात करें तो यहां पर डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई है। इस तेजी के बाद आज शुक्रवार को 1 लीटर डीजल भरवाने के लिए आपको 68.02 रुपए खर्च करने होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा