1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price on 16 January 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price on 16 January 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानिए आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 16, 2020 07:08 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 07:19 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद गुरुवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है।

Petrol Diesel Price, Petrol Price, Diesel Price, Today Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price on 16th January 2020 

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद गुरुवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं दिल्ली, कोलकाता में डीजल 14 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.55 रुपए, 78.14 रुपए, 81.14 रुपए और 78.49 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं, चारो महानगरों में डीजल की कीमत भी क्रमश: 68.92 रुपए, 71.29 रुपए, 72.27 रुपए और 72.83 रुपए प्रति लीटर पर हैं। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के िलए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा