1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price 25 May 2019: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, जानिए क्या है आज का रेट

Petrol Diesel Price 25 May 2019: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, जानिए क्या है आज का रेट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 25, 2019 11:55 am IST,  Updated : May 25, 2019 11:55 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। 

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.53 रुपए, 73.6 रुपए, 77.14 रुपए और 74.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.57 रुपए, 68.33 रुपए, 69.75 रुपए और 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे, जबकि चेन्नई में 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल के दाम तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 37 पैसे जबकि और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा