1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price : महंगा हो गया पेट्रोल डीजल, तेल कंपनियों ने कर दी भारी बढ़ोत्तरी

Petrol Diesel Price : महंगा हो गया पेट्रोल डीजल, तेल कंपनियों ने कर दी भारी बढ़ोत्तरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 28, 2021 08:37 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 08:37 am IST

दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर ओर डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

महंगा हो गया पेट्रोल...- India TV Hindi
महंगा हो गया पेट्रोल डीजल, तेल कंपनियों ने कर दी भारी बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की कीमतों में जारी अच्छे दिनों का दौर अब खत्म हो गया है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। बीते 22 दिनों से थमे पेट्रोल की कीमतों ने आज 20 पैसे की छलांग लगाई। वहीं, डीजल भी लगातार चौथे दिन महंगा हो गया। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 20 पैसे बढ़ गई है। वहीं, डीजल आज 25 पैसा महंगा हुआ है। 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, ताजा बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर ओर डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.47 रुपये और डीजल 97.21 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 99.15 रुपये और डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 101.87रुपये और डीजल 92.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

जानकारी हो कि इससे पहले 05 सितंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कमी हुई थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। 

4 दिन में डीजल चौथी बार महंगा 

पेट्रोल की कीमतों में आज 22वें दिन के बाद बदलाव हुआ है। लेकिन आम लोगों का ईंधन कहा जाने वाला डीजल बीते 4 दिन में 4 बार महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने हाल ही में 24 सितंबर को 20 पैसे जबकि 26 सितंबर को 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं, आज लगातार तीसरे दिन यानी 28 सितंबर को फिर भाव में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा