1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी: कच्चा तेल हुआ और भी सस्ता, जानिए आज कितने का है पेट्रोल डीजल

खुशखबरी: कच्चा तेल हुआ और भी सस्ता, जानिए आज कितने का है पेट्रोल डीजल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2021 08:33 am IST,  Updated : Sep 08, 2021 08:33 am IST

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: कच्चा तेल हुआ और भी सस्ता, जानिए आज कितने का है पेट्रोल डीजल 

कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन बुधवार (8 सितंबर 2021) को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी पेट्रोल डीजल रविवार की कीमतों पर स्थिर हैं। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां भी राहत की खबर है। कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातक सऊदी अरब ने अक्टूबर के लिए ऑफिसियल सेलिंग प्राइस में कटौती की है। इसलिए, क्रूड मार्केट में एक बार फिर से नरमी बनी है। 

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है और हाल ही में कई बार तेल कीमतों में कमी आई है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15—15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया है। 

अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें 

कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर 

क्रूड में नरमी 

कच्चो तेल लगातार सस्ता हो रहा है। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.53 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) के दाम में भी 94 सेंट की कमी दर्ज की गई। कारोबार की समाप्ति पर यह 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा