1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2021 07:34 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 07:46 am IST

गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की कटौती कर दी थी।

कोरोना लॉकडाउन के बीच...- India TV Hindi
कोरोना लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम 

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आज भी देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। तेल गुरुवार के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें कि गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की कटौती कर दी थी। 

इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से 90.40 रुपये पर आ गया। डीजल भी 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब यहां इसका दाम कल के 80.87 रुपये से घट कर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पिछली बार 30 मार्च को तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में जारी चुनावों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में 27 फरवरी के बाद से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 

आज घोषित कीमत के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपये और डीजल 87.81 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये और डीजल 83.61 रुपये लीटर तथा चेन्नै में पेट्रोल 92.43 रुपये और डीजल 85.73 रुपये लीटर हो गया है। पिछले महीने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में तीन बार बदलाव देखने को मिला। 24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे। 

पेट्रोल-डीज़ल रेट लिस्ट

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
नई दिल्‍ली  90.40  80.73
मुंबई  96.83  87.81
कोलकाता  90.62  83.61
चेन्‍नई  92.43 85.75
नोएडा  88.79  81.19
बेंगलुरु 93.43  85.60
हैदराबाद  93.99  88.05
पटना  92.74  85.97
जयपुर  96.77  89.20
लखनऊ  88.72  81.13

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा