1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए क्या है आज का रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 29, 2019 10:44 am IST,  Updated : Nov 29, 2019 10:44 am IST

बीते दो दिनों के विराम के बाद शुक्रवार को पेट्रोल फिर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Price on 29 November 2019 । File Photo- India TV Hindi
Petrol Diesel Price on 29 November 2019 । File Photo

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को फिर बढ़ गए जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीसरे दिन नरमी का रुख देखने को मिला। बीते दो दिनों के विराम के बाद पेट्रोल फिर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने चार दिनों की स्थिरता के बाद डीजल की कीमत में दिल्ली और कोलकाता में पांच पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.81 रुपए, 77.49 रुपए, 80.46 रुपए और 77.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का भाव भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 65.78 रुपए, 68.19 रुपए, 69 रुपए और 69.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 0.35 फीसदी की नरमी के साथ 63.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में 0.15 फीसदी की नरमी के साथ 58.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा