1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार पांचवें दिन घटे, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार पांचवें दिन घटे, चेक करें अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 16, 2020 06:51 am IST,  Updated : Mar 16, 2020 06:51 am IST

तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कटौती की। 

Petrol Diesel rate, Petrol Diesel price, today Petrol Diesel rate, Today Petrol Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel rate on 16 March 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन यानि आज सोमवार (Petrol Diesel Price 16 March 2020) को भी गिरावट दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कटौती की। वहीं, डीजल की कीमत में दिल्ली, कोलकाता में 15 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे की कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल का दाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 14 महीने से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 69.59 रुपये, 72.29 रुपये, 75.30 रुपये और 72.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 62.29 रुपये, 64.62 रुपये, 65.21 रुपये और 65.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 1 मार्च के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 12 पैसे जबकि डीजल के दाम में 2 रुपए 1 पैसे की गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट से तेल आयात सस्ता हो गया है, इसलिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के बावजूद दोनों वाहन ईधनों के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा