1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल की कीमत स्थिर

Petrol Diesel Price: पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल की कीमत स्थिर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 16, 2019 11:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2019 11:30 am IST

पेट्रोल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ, जबकि डीजल के दाम स्थिर रहे। डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 

petrol diesel price - India TV Hindi
petrol diesel price 

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन इजाफा हुआ, जबकि डीजल के दाम स्थिर रहे। डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इन तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 47 पैसे जबकि चेन्नई में 50 पैसे लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.77 रुपए, 76.47 रुपए, 79.44 रुपए और 76.68 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपए, 68.20 रुपए, 69.01 रुपए और 69.54 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा