1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 21, 2021 11:06 am IST,  Updated : Nov 21, 2021 11:06 am IST

केंद्र सरकार की तरफ से 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं।

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Highlights

  • 17वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं ​हुआ है
  • शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से भी नीचे चला गया
  • राज्यों में अलग अलग वैट कटौती के चलते कीमतों में भारी अंतर

Petrol Diesel Price: नवंबर की शुरुआत में दिवाली के मौके पर पेट्रोल डीजल को लेकर शुरू हुआ राहत का सिलसिला फिलहाल जारी है। एक ओर जहां 17वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं ​हुआ है, वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत में नरमी दिखाई दे रही है। बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से भी नीचे चला गया. ब्रेंट क्रूड की कीमत शुक्रवार को गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव स्थिर हैं। लेकिन राज्यों में अलग अलग वैट कटौती के चलते कीमतों में भारी अंतर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं। 

अन्य शहरों में क्या हैं दाम 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।  इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा