1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक दिन बाद फ‍िर घटे दाम, पेट्रोल 76 और डीजल 71 रुपए के स्‍तर से आया नीचे

एक दिन बाद फ‍िर घटे दाम, पेट्रोल 76 और डीजल 71 रुपए के स्‍तर से आया नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 12:42 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 76 रुपए लीटर से नीचे आ गया है।

petrol- India TV Hindi
petrol Image Source : PETROL

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 76 रुपए लीटर से नीचे आ गया है। वहीं, डीजल 71 रुपए लीटर से नीचे के दाम पर बिक रहा है।  बुधवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रखे थे और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ था।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ है। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 40 पैसे और 43 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई, जबकि दोनों महानगरों में डीज के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर कमी आई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 75.97 रुपए, 77.93 रुपए, 81.50 रुपए और 78.88 रुपए प्रति लीटर हैं।

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 70.97 रुपए, 72.83 रुपए, 74.34 रुपए और 74.99 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा