1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2020 तक बेकार हो जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ATM और POS, अंगूठे से केवल 30 सेकेंड में होगा लेनदेन

2020 तक बेकार हो जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ATM और POS, अंगूठे से केवल 30 सेकेंड में होगा लेनदेन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 08, 2017 10:51 am IST,  Updated : Jan 08, 2017 10:51 am IST

वर्ष 2020 तक देश में डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एटीएम तथा पीओएस मशीनें सब इतिहास की बात होंगे। देश में उस समय अंगूठे के जरिये केवल 30 सेकेंड में लेनदेन होगा।

2020 तक बेकार हो जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ATM और POS, अंगूठे से केवल 30 सेकेंड में होगा लेनदेन- India TV Hindi
2020 तक बेकार हो जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ATM और POS, अंगूठे से केवल 30 सेकेंड में होगा लेनदेन

बेंगलुरु। वर्ष 2020 तक देश में डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एटीएम तथा पीओएस मशीनें सब इतिहास की बात होंगे। देश में उस समय अंगूठे के जरिये केवल 30 सेकेंड में लेनदेन होगा।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि,

डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एटीएम और पांइट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें सभी 2020 तक देश में बेमानी हो जाएंगी। भारत आज वित्तीय प्रौद्योगिकी और सामाजिक नवोन्मेष दोनों क्षेत्रों में भारी उठापटक के दौर से गुजर रहा है। इन क्षेत्रों में यहां काफी कुछ नई चीजें हो रहीं हैं और यही उठापटक भारत को काफी आगे ले जाएगी। 2020 तक अगले ढाई साल में भारत में सभी तरह के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम मशीनें और पीओएस मशीनें पूरी तरह से बेकार हो जाएंगी।

  •  कांत यहां प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन 2017 के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।
  • भारत में ये सभी चीजें बेकार हो जाएंगी और भारत यह छलांग लगाएगा कि हर भारतीय यहां केवल अपना अंगूठा लगाकर तीस सैंकिंड में लेनदेन करने लगेगा।
  • कांत ने कहा, हम इस समय देश में डिजिटल तरीकों से भुगतान को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें कई नए तरीकों के सामने आने से काफी उठापटक चल रही है।

तस्‍वीरों में देखिए किस बैंक ने कितने कार्ड किए जारी

Credit Cards In India

1 (119)IndiaTV Paisa

2 (111)IndiaTV Paisa

3 (111)IndiaTV Paisa

4 (111)IndiaTV Paisa

5 (104)IndiaTV Paisa

6 (55)IndiaTV Paisa

  • इस उठापटक के बीच भारत ने बायोमेट्रिक में काफी प्रगति की है, जिससे काफी सफलता मिलेगी।
  • उन्होंने हाल में जारी भीम एप और आधार के जरिये होने वाली भुगतान प्रणाली का जिक्र किया।
  • कांत ने कहा कि भारत व्यापक तौर पर नकदी से चलने वाली अर्थव्यवस्था रही है लेकिन अब यहां एक अरब के करीब मोबाइल ग्राहक हैं और इतने ही बायोमेट्रिक भी हैं।
  • उन्होंने कहा कि भारत को अनौपचारिक से औपचारिक अर्थव्यवस्था बनने की जरूरत है।
  • अब तक यहां केवल दो से ढाई प्रतिशत लोग ही टैक्‍स का भुगतान करते रहे हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा