1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM मोदी ने शुरू की सस्ते हवाई सफर वाली उड़ान स्कीम, 1 घंटे के सफर की कीमत 2500 रुपए

PM मोदी ने शुरू की सस्ते हवाई सफर वाली उड़ान स्कीम, 1 घंटे के सफर की कीमत 2500 रुपए

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 27, 2017 11:31 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 11:49 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आम आदमी के लिए सस्ते हवाई सफर वाली उड़ान शुरू कर दी। स्कीम के तहत किराया 2500 रुपए प्रति सीट प्रति घंटे रखा गया है।

PM मोदी ने शुरू की सस्ते हवाई सफर वाली उड़ान स्कीम, 1 घंटे के सफर की कीमत 2500 रुपए- India TV Hindi
PM मोदी ने शुरू की सस्ते हवाई सफर वाली उड़ान स्कीम, 1 घंटे के सफर की कीमत 2500 रुपए

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आम आदमी के लिए सस्ते हवाई सफर वाली “उड़ान” (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम शुरू कर दी। इस स्कीम के तहत उड़ानों का किराया 2500 रुपए प्रति सीट प्रति घंटे सीमित रखा गया है। मोदी सरकार ने उड़ान की शुरुआत अक्टूबर 2016 में रीजनल कनेक्टिवटी स्कीम के तहत की गई थी। इस महत्वाकांक्षी स्कीम का मकसद हवाई उड़ान को छोटे शहरों तक पहुंचाना और किराया कम रखना। जिससे छोटे शहर के लोग उड़ान स्कीम का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकें।

इन जगहों पर शुरू हुई सस्ती उड़ानें

दिल्ली-शिमला के साथ-साथ कडप्पा-हैदराबाद और नांदेड-हैदराबाद मार्गों पर भी उड़ानें शुरू की गई है। पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) बाजार आधारित व्यवस्था के जरिये क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए वैश्विक रूप से अपनी तरह की पहली योजना है।

1 घंटे के सफर की कीमत 2,500 रुपए तय की गई

एयर इंडिया की क्षेत्रीय इकाई अलायंस एयर के तहत इन फ्लाइट्स को ऑपरेट किया जाएगा। 15 जून 2016 को शुरु हुई नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी का उड़ान अहम हिस्सा है। इस स्कीम के तहत हवाई यात्रा के लिए 500 किलोमीटर और 1 घंटे के सफर की कीमत 2,500 रखी गई है। इसी आधार पर अन्य रुटों का भी किराया निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी के क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विजन को पूरा करते हुए एविएशन मिनिस्टर अशोक गजपति राजू ने 128 रूट्स और 5 ऑपरेटरों को उड़ान स्कीम में शामिल किया है। यह भी पढ़े: #Bahubali Return: ये हैं शेयर बाजार के बाहुबली, जो इस स्ट्रैट्जी से बनाते हैं करोड़ों रुपए

उड़ान स्कीम की अहम बातें जानना है जरूरी

जानिए किस रूट पर कब शुरू होगी उड़ान

  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के मुताबिक नपुर से दिल्ली के लिए स्पाइसेजट की सेवा अगस्त में शुरू होगी, जबकि कानपुर से वाराणसी और दिल्ली के बीच सितंबर में एयर ओडिशा के विमान उड़ान भरेंगे।
  • अलायंस एयर आगरा से जयपुर की उड़ान जून में शुरू करेगी, जबकि अगस्त में एय़र डेक्कन ने आगरा और दिल्ली के बीच उड़ान सेवा शुरु करने की तैयारी कर रखी है।
  • दिल्ली से शिमला के बीच अलायंस एयर और एयर डेक्कन, दोनों ने ही अगले महीने सेवा शुरु करने का लक्ष्य रखा है।
  • मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से विलासपुर और बिलासपुर से रायपुर के बीच सितम्बर में एयर ओडिशा अपनी सेवा शुरू करेगी।
  • सितंबर में ही जगदलपुर से रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा