1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रदीप सिंह खरोला संभालेंगे एयर इंडिया की कमान, सरकार ने बनाया नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक

प्रदीप सिंह खरोला संभालेंगे एयर इंडिया की कमान, सरकार ने बनाया नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 28, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 04:10 pm IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रदीप सिंह खरोला संभालेंगे एयर इंडिया की कमान,  सरकार ने बनाया नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक- India TV Hindi
प्रदीप सिंह खरोला संभालेंगे एयर इंडिया की कमान, सरकार ने बनाया नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

कर्नाटक कैडर और 1985 बैच के अधिकारी खरोला कंपनी में पिछले तीन महीने से अंतरिम चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे राजीव बंसल का स्थान लेंगे। खरोला की नियुक्ति से कुछ दिन पहले ही बंसल को तीन महीने का विस्तार दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खरोला को एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

अभी वह बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक हैं। एयर इंडिया में शीर्ष पद पर यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश के तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा