1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तीसरी तिमाही में निजी इक्विटी निवेश 30 प्रतिशत घटकर 17 अरब डॉलर पर: रिपोर्ट

तीसरी तिमाही में निजी इक्विटी निवेश 30 प्रतिशत घटकर 17 अरब डॉलर पर: रिपोर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 05, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 11:11 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही आधार पर वृद्धि से चालू साल के पहले नौ माह में कोषों का प्रवाह बढ़कर 29.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2020 की समान अवधि से मामूली 1.5 प्रतिशत अधिक है।

तीसरी तिमाही में निजी इक्विटी निवेश 30 प्रतिशत घटकर 17 अरब डॉलर पर: रिपोर्ट- India TV Hindi
तीसरी तिमाही में निजी इक्विटी निवेश 30 प्रतिशत घटकर 17 अरब डॉलर पर: रिपोर्ट Image Source : PIXABAY

मुंबई: चालू वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान निजी इक्विटी (पीई) निवेश 30 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 16.91 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 23.95 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर यह दोगुना हो गया। इससे पिछली तिमाही में यह 8.5 अरब डॉलर रहा था। उद्योग की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। एलएसजी ग्रुप की इकाई रिफिनिटिव द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि पीई निवेश संख्या के हिसाब से बढ़ा है, लेकिन राशि के हिसाब से इसमें भारी गिरावट आई है। 

इस दौरान 537 कंपनियों ने 457 निजी इक्विटी सौदे किए। वहीं पिछले साल समान अवधि में 282 कंपनियों ने 231 सौदे किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही आधार पर वृद्धि से चालू साल के पहले नौ माह में कोषों का प्रवाह बढ़कर 29.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2020 की समान अवधि से मामूली 1.5 प्रतिशत अधिक है। पहले नौ माह में सालाना आधार पर सौदों की संख्या 75.4 प्रतिशत बढ़कर 1,047 पर पहुंच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा