1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रिया प्रकाश को आंख मारने से हुई कमाई जानकर दंग होंगे आप, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का मिल रहा 8 लाख

प्रिया प्रकाश को आंख मारने से हुई कमाई जानकर दंग होंगे आप, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का मिल रहा 8 लाख

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 08, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 12:01 pm IST

प्रिया प्रकाश के गाने को यूट्यूब पर 4.9 करोड़ बार देखा जा चुका है, बाहूबली-2 के हिंदी ट्रेलर को अबतक 8.4 करोड़ बार देखा गया है

Priya Prakash- India TV Hindi
Priya Prakash earning from social media

नई दिल्ली। अपनी आंखमार अदायों से पूरे देश में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली 19 वर्षीय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर ने चंद हफ्तों में सोशल मीडिया से कमाई के मामलों में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे कर दिया है। इतना ही नहीं जिस गाने की वजह से वह सोशल मीडिया पर रातोंरात स्टार बन गई थी उसको भी यूट्यूब में करोड़ों बार देखा जा चुका है जिससे गाने से भी कमाई हुई है।

एक पोस्ट के लिए 8 लाख का ऑफर

सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वरियर की फौलोइंग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, इंस्टाग्राम पर उनके फौलोअर्स की संख्या बढ़ने की वजह से कई निजी कंपनियां उनको संपर्क कर रही हैं और अपने प्रोडक्ट को प्रोमोट कराने के लिए उसकी खूबियों को पोस्ट करने के लिए कह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया प्रकाश को एक पोस्ट के लिए 8 लाख रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है।

4.9 करोड़ बार देखा जा चुका है प्रिया प्रकाश का गाना

प्रिया प्रकाश जिस गाने की वजह से रातोंरात स्टार बनी थी उसे यूट्यूब पर अबतक 4.9 करोड़ बार देखा जा चुका है, वहीं उनके टीजर को 2.2 करोड़ बार देखा जा चुका है। भारत के इतिहास में अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहूबली-2 रही है, इस फिल्म के हिंदी ट्रेल को यू ट्यूब 8.4 करोड़ बार देखा जा चुका है। यानि प्रिया प्रकाश भी बाहूबली के कदमों पर चलती हुई दिखाई दे रही है।

गाने की है करोड़ रुपए की कमाई?

यूट्यूब पर पोस्ट होने वाले वीडियो से होने वाली कमाई के आंकड़ों के बारे मे जानकारी देने वाली वेबसाइट सोशल ब्लेड के मुताबिक प्रिया प्रकाश के गाने ने यूट्यूब पर 16.12 लाख रुपए से लेकर 1.29 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं उनकी फिल्स के टीजर ने 7.5 लाख रुपए से लेकर 58.45 लाख रुपए तक की कमाई की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा