1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश, महिला स्‍वयं सहायता समूहों को दिया जाए 7 प्रतिशत ब्‍याज पर सस्‍ता ऋण

आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश, महिला स्‍वयं सहायता समूहों को दिया जाए 7 प्रतिशत ब्‍याज पर सस्‍ता ऋण

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 19, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Oct 19, 2017 01:59 pm IST

अारबीआई ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंक महिला स्‍वयं सहायता समूहों को 7 प्रतिशत ब्‍याज पर कर्ज उपलब्ध कराएं।

आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश, महिला स्‍वयं सहायता समूहों को दिया जाए 7 प्रतिशत ब्‍याज पर सस्‍ता ऋण- India TV Hindi
आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश, महिला स्‍वयं सहायता समूहों को दिया जाए 7 प्रतिशत ब्‍याज पर सस्‍ता ऋण

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वाणिज्यिक बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्‍वयं सहायता समूहों को (एसएचजी) 7 प्रतिशत ब्‍याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराएंगे।

केंद्रीय बैंक ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत ब्याज छूट योजना पर संशोधित दिशानिर्देश जारी किया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, सभी महिला एसएचजी तीन लाख रुपए तक के कर्ज के लिए ब्याज छूट के पात्र होंगे। उन्हें सालाना 7 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। बैंक महिला एसएचजी को 7 प्रतिशत पर कर्ज देंगे।

बैंकों को भारांश औसत ब्याज दर और 7 प्रतिशत के बीच के अंतर के बराबर सहायता दी जाएगी। हालांकि यह सहायता 5.5 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। अधिसूचना के अनुसार, बैंकों को यह सहायता इस शर्त पर दी जाएगी कि वे महिला स्वयं सहायता समूह को सालाना 7 प्रतिशत पर कर्ज दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा