1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया कई ट्रेनों का ऐलान

लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया कई ट्रेनों का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 10:26 pm IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि रेलवे 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में 696 उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा। कोरोना वायरस के कारण ऐसी सभी सेवाएं मार्च में स्थगित कर दी गयी थीं।

Railways to start 696 suburban services in Bengal from 11 November- India TV Hindi
Railways to start 696 suburban services in Bengal from 11 November Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि रेलवे 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में 696 उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा। कोरोना वायरस के कारण ऐसी सभी सेवाएं मार्च में स्थगित कर दी गयी थीं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के साथ विचार विमर्श करने के बाद इन सेवाओं को शुरू करने के लिए मंजूरी दी गयी। गोयल ने एक ट्वीट में कहा, “ रेलवे 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में 696 उपनगरीय सेवाएं चलाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ ये सेवाएं शुरू होंगी और इससे यात्रियों को आसानी होगी। 

पश्चिम बंगाल में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 11 नवंबर से बहाल होंगी: रेल मंत्री

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इससे पहले बृहस्पतिवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 11 नवंबर से फिर से शुरू होंगी। यह सेवा मार्च से बंद थी जब कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा की गई थी। गोयल ने एक ट्वीट में कहा, "रेलवे पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में उपनगरीय सेवाओं को बहाल करेगा। 

इससे यात्रियों की सुविधा बेहतर होगी और लोगों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।’’ अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे को सेवाओं को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी, दक्षिण पूर्वी रेलवे और पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों ने कोलकाता उपनगरीय सेवाओं को चलाने के लिए एसओपी तैयार करने को लेकर आज बैठक की।’’ रेलवे ने कहा, ‘‘जैसे ही राज्य सरकार भीड़ को नियंत्रित करने की योजना तैयार करती है, रेलवे सेवा शुरू करने के लिए तैयार है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा