1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोविड-19 ने तोड़ी रियल एस्टेट सेक्टर की कमर, जुलाई-सितंबर में बिक्री 46 प्रतिशत घटी

कोविड-19 ने तोड़ी रियल एस्टेट सेक्टर की कमर, जुलाई-सितंबर में बिक्री 46 प्रतिशत घटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 02:52 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत के शीर्ष सात शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री में 46 प्रतिशत की कमी आई

real estate- India TV Hindi
real estate Image Source : FILE

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत के शीर्ष सात शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री में 46 प्रतिशत की कमी आई और यह घटकर 29,520 इकाई रह गई। प्रॉपर्टी सलाहकार एनरॉक ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में पिछले साल जुलाई-सितंबर में आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री 55,080 इकाई थी। 

एनरॉक ने बताया कि इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान आवासीय प्रॉपर्टी की बिक्री 57 प्रतिशत घटकर 87,460 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,02,200 इकाई थी। इस आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए एनरॉक के अध्यक्ष अनुज पुरी ने कहा कि जुलाई-सितंबर के दौरान 

बिक्री इससे पिछली तिमाही के मुकाबले दोगुनी हुई है, जब कुल बिक्री करीब 12,730 इकाई थी। एनरॉक ने बताया कि सभी छह शहरों में एक साल पहले के मुकाबले बिक्री घटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा