Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रियल्टी सेंटीमेंट इंडेक्स मार्च तिमाही में हुआ बेहतर, अगले छह महीनों को लेकर जानें क्या हैं उम्मीदें

रियल्टी सेंटीमेंट इंडेक्स मार्च तिमाही में हुआ बेहतर, अगले छह महीनों को लेकर जानें क्या हैं उम्मीदें

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : May 20, 2024 04:52 pm IST, Updated : May 20, 2024 04:52 pm IST

रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक और उद्योग निकाय नारेडको की ज्वाइंट रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग के आपूर्ति पक्ष के बीच बाजार के भरोसे में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।

रियल एस्टेट बाजार में स्थायी मांग के संकेत हैं।- India TV Paisa
Photo:FILE रियल एस्टेट बाजार में स्थायी मांग के संकेत हैं।

प्रॉपर्टी से जुड़ी जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़ी कंपनियां और वित्तीय संस्थान भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में धारणा सूचकांक बेहतर होने के साथ अगले छह महीनों को लेकर खासी उम्मीदें लगी हुई हैं। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है। भाषा की खबर के मुताबिक, रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक और उद्योग निकाय नारेडको की सोमवार को जारी एक संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, हाई इकोनॉमिक ग्रोथ और मजबूत प्रॉपर्टी की मांग उनकी धारणाओं में सुधार के प्रमुख कारक हैं।

मौजूदा धारणा सूचकांक हुआ मजबूत

खबर के मुताबिक, रियल एस्टेट धारणा सूचकांक (जनवरी-मार्च) रिपोर्ट आपूर्ति पक्ष के हितधारकों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण पर आधारित है। यह दर्शाती है कि उद्योग के आपूर्ति पक्ष के बीच बाजार के भरोसे में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा धारणा सूचकांक अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की तिमाही में 69 था लेकिन मार्च तिमाही में यह सुधरकर 72 हो गया। भविष्य की धारणा का सूचकांक भी बीती तिमाही में बढ़कर 73 हो गया जबकि दिसंबर तिमाही में यह 70 था। सलाहकार फर्म ने कहा कि यह सकारात्मक वृद्धि पथ भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में हितधारकों के निरंतर आशावाद और रियल एस्टेट बाजार में स्थायी मांग को दर्शाता है।

आवास कीमतों में ग्रोथ की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, आवासीय बाजार का दृष्टिकोण विशेष रूप से आशाजनक है। करीब 82 प्रतिशत प्रतिभागियों ने आवास कीमतों में ग्रोथ की आशंका जताई है। इसी तरह कार्यालय बाजार का दृष्टिकोण भी उत्साहपूर्ण बना हुआ है, हितधारकों को अगले छह महीनों में पट्टा, आपूर्ति और किराये के क्षेत्र में प्रदर्शन पर भरोसा है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि आशावादी क्षेत्र के भीतर वर्तमान भावना सूचकांक स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि भारत के मजबूत आर्थिक परिदृश्य से प्रेरित है। रियल एस्टेट क्षेत्र सहित भारतीय उद्यमों के साथ हितधारकों के बीच विश्वास बढ़ा है। नारेडको के अध्यक्ष हरि बाबू ने कहा कि रिपोर्ट भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक परिदृश्य पेश करती है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement