1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Uber App से पसंदीदा रूट पर बस में सीट बुक करें, मिलेगी ‘लाइव लोकेशन’ और रूट की जानकारी

Uber App से पसंदीदा रूट पर बस में सीट बुक करें, मिलेगी ‘लाइव लोकेशन’ और रूट की जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 20, 2024 05:49 pm IST,  Updated : May 20, 2024 05:49 pm IST

इस संबंध में कंपनी ने सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इसमें कहा गया है कि यात्री उबर ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे।

Uber Shuttle `- India TV Hindi
उबर शटल Image Source : UBER

ऐप आधारित ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर को दिल्ली परिवहन विभाग से सरकार की प्रीमियम बस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बसें संचालित करने के लिए ‘एग्रीगेटर’ लाइसेंस प्राप्त हुआ है। ‘एग्रीगेटर’ से आशय कारोबारी मॉडल से है। यह एक नेटवर्क मॉडल होता है जिसके तहत सेवा प्रदाताओं और सेवा लेने वालों को एक मंच पर जोड़ा जाता है। कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली बस संचालन के लिए लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं उबर दिल्ली प्रीमियम बस योजना के तहत लाइसेंस लेने वाली पहली ‘एग्रीगेटर’ बन गई है। 

सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे यात्री

उबर शटल इंडिया के प्रमुख अमित देशपांडे ने कहा, ‘‘एक सफल पायलट कार्यक्रम के बाद हम आधिकारिक तौर पर दिल्ली में बस की सुविधा शुरू करने से उत्साहित हैं। पायलट कार्यक्रम के दौरान हमने बसों की महत्वपूर्ण मांग देखी।’’ ग्राहक उबर ऐप पर ‘उबर शटल’ विकल्प चुनकर अपने पसंदीदा रूट पर सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे। बयान के अनुसार, दैनिक आवागमन की जरूरतों के हिसाब से तैयार बस सेवा ‘उबर शटल’ की औपचारिक शुरूआत पायलट कार्यक्रम की सफलता के बाद हुई है। पिछले साल से पश्चिम बंगाल में इसका परिचालन किया जा रहा है। 

19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह होगी

इस संबंध में कंपनी ने सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इसमें कहा गया है कि यात्री उबर ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे। बस की ‘लाइव लोकेशन’ और मार्ग को जानकारी प्राप्त सकेंगे और उसके आने के अपेक्षित समय को भी देख सकेंगे। प्रत्येक शटल वाहन में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह होगी। उबर की तकनीक का उपयोग करके बस संचालन से जुड़े स्थानीय भागीदार इसका संचालन करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा