1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो ने दिया दिवाली का तोहफा, सी सिरीज स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटाकर की आधी

रिलायंस जियो ने दिया दिवाली का तोहफा, सी सिरीज स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटाकर की आधी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 05, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 05:18 pm IST

रिलायंस जियो ने अपनी लाइफ सी सिरीज के दो शुरुआती स्मार्टफोन पर एक विशेष पेशकश की घोषणा की है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत घटकर लगभग आधी रह जाएगी।

रिलायंस जियो ने दिया दिवाली का तोहफा, सी सिरीज स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटाकर की आधी- India TV Hindi
रिलायंस जियो ने दिया दिवाली का तोहफा, सी सिरीज स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटाकर की आधी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी लाइफ सी सिरीज के दो शुरुआती स्मार्टफोन पर एक विशेष पेशकश की घोषणा की है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत घटकर लगभग आधी रह जाएगी। कंपनी ने यहां एक बयान में कहा है कि सीमित अवधि की यह पेशकश 22 अक्‍टूबर तक उपलब्ध होगी।

बयान के अनुसार इस पेशकश के तहत 4,699 रुपए कीमत वाले लाइफ सी-459 की प्रभावी कीमत 2,392 रुपए व 4,999 रुपए कीमत वाले लाइफ सी-451 की प्रभावी कीमत 2,692 रुपए होगी।

ये हैंडसेट जियो की कुछ सेवाओं के साथ आएगा और ग्राहक को मोबाइल फोन की बाजार कीमत ही चुकानी होगी पर उसे 2,307 रुपए कीमत के अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। इसके अनुसार इन लाभ में 99 रुपए की जियो प्राइम मेंबरशिप, 399 रुपए का 84 दिन वैधता वाला डेटा प्लान और अगले 9 रिचार्ज पर प्रति रिचार्ज 5जीबी डेटा के वॉउचर मिलेंगे, जिसकी कीमत प्रति वॉउचर 201 रुपए है। हालांकि इसके लिए ग्राहक को 149 रुपए से अधिक का रिचार्ज कराना होगा।

उल्लेखनीय है लाइफ सी सिरीज वोल्ट स्मार्टफोन है। यह रिलायंस रिटेल का ब्रांड है। कंपनी ने 1500 रुपए की जमानती राशि के साथ शून्य मूल्य प्रभाव वाला 4जी फीचर फोन हाल ही में पेश किया था। उसकी इस नई पेशकश को शुरुआती स्मार्टफोन खंड में पैठ बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा