1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो लॉन्च करेगी ‘वेलकम ऑफर-2’, मार्च तक मिलेगी फ्री 4G सर्विस!

रिलायंस जियो लॉन्च करेगी ‘वेलकम ऑफर-2’, मार्च तक मिलेगी फ्री 4G सर्विस!

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 21, 2016 07:33 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 07:43 pm IST

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर दिसबंर में खत्म हो रहा है। ऐसे में अपने यूजर्स की संख्या का लक्ष्य पाने के लिए कंपनी ‘वेलकम ऑफर-2’ पेश कर सकती है।

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी लोगों को एक और बड़ा तोहफा दे सकते हैं। रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर दिसंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में अपने यूजर्स की संख्या का लक्ष्य पाने के लिए कंपनी ‘वेलकम ऑफर-2’ पेश कर सकती है। नियम के अनुसार कोई भी टेलीकॉम कंपनी 90 दिनों से अधिक फ्री सर्विस या ऑफर नहीं दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस 3 दिसंबर को अपने नए वेलकम ऑफर की घोषणा करेगी। इसके बाद यूजर्स एक बार फिर 90 दिनों तक ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी ने कुछ महीने पहले अपने अधाकारिक बयान में कहा था कि वेलकम ऑफर 3 दिसबंर से पहले लिए गए सिम पर वैलिड होगा। वहीं मौजूदा यूजर्स 31 दिसंबर कर फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

90 दिनों के लिए पेश होगा वेलकम ऑफर!

  • जियो का वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्म हो रहा है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी दिन कंपनी वेलकम ऑफर-2 की घोषणा कर सकती है।
  • अगर जियो ने एक और वेलकम फर की घोषणा की तो वह 90 दिनों के लिए होगा।
  • माना ये भी जा रहा है सिर्फ नए यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।
तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

एक और वेलकम ऑफर क्यों?

  • टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार, कोई भी टेलीकॉम कंपनी 90 दिनों से अधिक तक प्रमोशनल ऑफर नहीं दे सकती है।
  • इसलिए, कंपनी अपनी पहली पेशकश को खत्म करके नया ऑफर लाएगी।
  • गौरतलब है कि कंपनी ने 2016 के अंत तक 10 करोड़ यूजर्स का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसको पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
  • 31 दिसंबर को जियो का वेलकम ऑफर खत्म हो रहा है।

Source: Gizbot.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा