1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, TDSAT ने FREE सर्विस पर रोक लगाने से किया इनकार

Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, TDSAT ने FREE सर्विस पर रोक लगाने से किया इनकार

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 16, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 12:14 pm IST

Reliance Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। TDSAT ने रिलायंस जियो की प्रचार प्रोत्साहन पेशकश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, TDSAT ने FREE सर्विस पर रोक लगाने से किया इनकार- India TV Hindi
Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, TDSAT ने FREE सर्विस पर रोक लगाने से किया इनकार

नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) ने रिलायंस जियो  की प्रचार प्रोत्साहन पेशकश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि Jio के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत मिल रही सभी फ्री सुविधाए 31 मार्च तक जारी रहेंगी।

  •  टीडीसैट ने टेलीकॉम रेगूलेटर ट्राई (TRAI) से जियो को मुफ्त सेवाएं जारी रखने की अनुमति देने वाला 31 जनवरी का पत्र फिर से जांचकर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

यह भी पढ़ें : वर्ष 2017 में टेलीकॉम सेक्टर में 20 लाख नौकरियों की उम्मीद, नए प्लेयर्स के आने से पैदा होंगे रोजगार के अवसर

क्या है मामला

  • रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में मुफ्त वायस और डेटा की पेशकश की थी। बाद में दिसंबर में इस मुफ्त पेशकश को बढ़ाकर 31 मार्च, 2017 कर दिया गया।
  • नए ऑपरेटर द्वारा अपनी मुफ्त पेशकश को 90 दिन की तय सीमा से अधिक जारी रखने की अनुमति देने के ट्राई के फैसले के खिलाफ भारती एयरटेल और आइडिया जैसी ऑपरेटरों ने टीडीसैट में अपील की है।

टीडीसैट में चल रहा है मामला

  • टीडीसैट ने 10 मार्च को  सभी पक्षों TRAI, मौजूदा आपरेटर्स भारतीय एयरटेल और आइडिया सेल्युलर तथा रिलायंस जियो की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
  • अपनी अंतरिम अपील  भारती एयरटेल ने ट्राई द्वारा रिलायंस जियो को मुफ्त प्रचार पेशकश को जारी रखने की अनुमति पर रोक का आग्रह किया था। साथ ही, उसने ट्राई को यह निर्देश देने की अपील की थी कि वह इस फैसले से संबंधित सभी रिकॉर्ड पेश करे।
  • अंतरिम अपील में रिलायंस जियो को अपने ग्राहकों को शून्य दर योजना और प्रचार पेशकशों से रोकने का भी आग्रह किया गया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा