1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Renault भारत से निर्यात बढ़ाएगा, अफ्रीकी बाजार पर नजर

Renault भारत से निर्यात बढ़ाएगा, अफ्रीकी बाजार पर नजर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 07, 2016 01:24 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 01:24 pm IST

Renault भारत से पड़ोसी देशों और अफ्रीका समेत पूरे विश्व में निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी देश को विनिर्माण केंद्र बनाने पर विचार कर रही है।

भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाएगी Renault, पड़ोसी देशों और अफ्रीकी बाजार पर नजर- India TV Hindi
भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाएगी Renault, पड़ोसी देशों और अफ्रीकी बाजार पर नजर

नई दिल्ली। फ्रांस की प्रमुख वाहन कंपनी रेनो (Renault) भारत से पड़ोसी देशों और अफ्रीका समेत पूरे विश्व में निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी देश को विनिर्माण केंद्र बनाने पर विचार कर रही है। रेनो इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा, पिछले महीने हमने श्रीलंका को डस्टर और क्विड का निर्यात शुरू किया है।

साहनी ने कहा कि इस महीने हम नेपाल के बाजार में प्रवेश करेंगे और भूटान को भी निर्यात करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा रेनो को सिर्फ पड़ोसी देशों को नहीं, अफ्रीका के बाजार में निर्यात करने पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा, हम दक्षिण अफ्रीका को निर्यात करने की रणनीति पर भी विचार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस पर जल्द फैसला होगा। इसके अलावा हम अफ्रीका के अन्य देशों में भी निर्यात पर विचार कर रहे हैं।

तस्‍वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट की कारों को

redigo kwid alto eon

4 (60)IndiaTV Paisa

5 (56)IndiaTV Paisa

6 (33)IndiaTV Paisa

7 (21)IndiaTV Paisa

8 (20)IndiaTV Paisa

9 (13)IndiaTV Paisa

10 (13)IndiaTV Paisa

11 (5)IndiaTV Paisa

12 (2)IndiaTV Paisa

कंपनी ब्राजील को भी निर्यात करने पर विचार कर रही है जहां कंपनी की छोटी कार क्विड का विनिर्माण होगा और इसकी बिक्री होगी। रेनो कलपुर्जों के निर्यात पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा, कुछ किस्म के कलपुर्जों की आपूर्ति यहां से भारत को भी होगी। सियाम के आंकड़े के मुताबिक रेनो इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की अवधि में अब तक 441 वाहनों का निर्यात किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 56 कारों का निर्यात किया था। घरेलू बाजार में क्विड और निर्यात की योजना को देखते हुए रेनो इंडिया ने छोटी कारों का उत्पादन भी बढ़ा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा