1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल 1 लाख से ज्‍यादा कारें बेचेगी रेनॉल्‍ट, Kwid के लिए अब कम करना होगा इंतजार

इस साल 1 लाख से ज्‍यादा कारें बेचेगी रेनॉल्‍ट, Kwid के लिए अब कम करना होगा इंतजार

 Published : Aug 05, 2016 12:20 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 12:20 pm IST

भारत में अपनी एसयूवी डस्‍टर और छोटी कार क्विड के जरिए दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी फ्रांसीसी कंपनी रेनॉल्‍ट को इस साल बिक्री दोगुनी होने की उम्‍मीद है।

इस साल 1 लाख से ज्‍यादा कारें बेचेगी रेनॉल्‍ट, Kwid के लिए अब कम करना होगा इंतजार- India TV Hindi
इस साल 1 लाख से ज्‍यादा कारें बेचेगी रेनॉल्‍ट, Kwid के लिए अब कम करना होगा इंतजार

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी डस्‍टर और छोटी कार क्विड के जरिए दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी फ्रांसीसी कंपनी रेनॉल्‍ट को इस साल बिक्री दोगुनी होने की उम्‍मीद है। कंपनी ने कहा है कि इस साल जून तक 62 हजार कारें बिक चुकी हैं, ज‍बकि पिछले साल कंपनी ने 48 से 50 हजार कारें बेची थीं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह अब क्विड के लिए वेटिंग पीरिएड कम करने की कोशिश में है। अभी रेनॉल्‍ट की एंट्री सेगमेंट कार क्विड पर 3 महीने की वेटिंग थी।

इंतजार हुआ खत्‍म, इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्‍च होंगी ये शानदार कारें

तस्‍वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट में कौन सी कार है बेहतर

redigo kwid alto eon

4 (60)IndiaTV Paisa

5 (56)IndiaTV Paisa

6 (33)IndiaTV Paisa

7 (21)IndiaTV Paisa

8 (20)IndiaTV Paisa

9 (13)IndiaTV Paisa

10 (13)IndiaTV Paisa

11 (5)IndiaTV Paisa

12 (2)IndiaTV Paisa

रेनॉल्‍ट इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि रेनॉल्‍ट को इस साल पहली बार अपनी बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है। साहनी के मुताबिक इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) हमारे लिए अच्छी रही। हमें अच्छी वृद्धि दिखी है। जून तक हमने करीब 62,000 गाडि़यां बेची हैं। जुलाई में हमने करीब 12,000 कारें बेचीं जो कुल मिलाकर 74,000 कारें होंगी। यह हमारे लिए मील का पत्थर है।

रेनो इस महीने लॉन्च करेगी 1,000 सीसी इंजन वाली क्विड

कंपनी का चेन्नई के पास ओर्गादाम में जापान की वाहन कंपनी निसान के साथ संयुक्त उद्यम वाला विनिर्माण संयंत्र है। उन्होंने कहा, पिछले साल हमने 48,000-50,000 कारें बेची हैं। इस साल हमें बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छोटी कार क्विड की डिलीवरी के लिए तीन महीने की प्रतीक्षा अवधि है। कंपनी अगले कुछ महीनों में यह प्रतीक्षा अवधि घटाकर एक महीना करने की दिशा में काम कर रही है। साहनी ने कहा कि क्विड लांच किए जाने के बाद से रेनो इंडिया की छोटी कार की श्रेणी में बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा