1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये के पार

RIL दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 23, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 07:58 pm IST

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

RIL now world's 48th biggest compnay by market cap i- India TV Hindi
RIL now world's 48th biggest compnay by market cap i Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथ वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद क्रमश: एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर बृहस्पतिवार को 2.82 प्रतिशत चढ़कर 2,060.65 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया।

कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये या 181 अरब डॉलर से अधिक रहा। आज तक किसी भी भारतीय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार नहीं किया है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन शेवरॉन के 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से भी अधिक है। यूनिलीवर, ओरेकल, बैंक ऑफ चाइना, बीएसपी ग्रुप, रॉयल डच शैल और सॉफ्ट बैंक की रैकिंग भी रिलायंस से नीचे है। एशिया में रिलायंस शीर्ष 10 में शामिल है। चीन की अलीबाबा दुनियाभर में सातवें स्थान पर है। शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8.14 लाख करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा