1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से जंग के लिए RIL के बड़े ऐलान, इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को मुफ्त में ईंधन

कोरोना से जंग के लिए RIL के बड़े ऐलान, इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को मुफ्त में ईंधन

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 23, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 05:00 pm IST

बंदी की स्थिति में कंपनी अस्थाई कर्मचारियों का वेतन नहीं काटेगी

RIL- India TV Hindi
RIL

नई दिल्ली। कोरोना से जंग लड़ रही इमरजेंसी सेवाओं की मदद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज आगे आई है। आज कंपनी ने एक के बाद एक कई कदमों का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक वो मरीजों को लाने ले जाने वाली इमरजेंसी सेवाओं की गाडियों को मुफ्त में ईंधन देगी। इससे मरीजों को लाने ले जाने में काफी मदद मिलेगी।

इसके साथ ही महामारी का स्तर देखते हुए कंपनी मास्क बनाने की क्षमता बढ़ा कर एक लाख मास्क प्रतिदिन करने जा रही है। वहीं कंपनी देश के कई शहरों में मुफ्त खाने का भी प्रबंध करेगी, जिससे बंदी के बीच गरीबों को खाना मिल सके।

कंपनी ने साफ किया है कि अगर वायरस की वजह से काम को बंद करना पड़ता है तो वो इस दौरान अस्थाई और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों का भुगतान करती रहेगी। वहीं कंपनी के मुताबिक सिर्फ 2 हफ्ते में 100 बिस्तरों का एक खास सेंटर भी तैयार किया जा चुका है। जहां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

वहीं कंपनी ने महाराष्ट्र मुख्यमत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये भी दिए हैं। इसके साथ ही रिलायंस ने अपने ग्रॉसरी स्टोर को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खोलने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक स्टोर खोलने का फैसला सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक होगा। जब तक कोई सीमा तय नहीं है स्टोर लंबी अवधि तक खोले जाएंगे।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा