1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL बनाने जा रही है एक और नया रिकॉर्ड, बाजार पूंजीकरण पहुंचा 9 लाख करोड़ रुपए के करीब

RIL बनाने जा रही है एक और नया रिकॉर्ड, बाजार पूंजीकरण पहुंचा 9 लाख करोड़ रुपए के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 08:10 pm IST

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 18,083.94 करोड़ रुपए बढ़कर 8,82,060.94 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस प्रकार, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9 लाख करोड़ रुपए से केवल 17,939.06 करोड़ रुपए कम है।

Reliance Industries- India TV Hindi
Reliance Industries Image Source : RELIANCE INDUSTRIES

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,406.50 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस वजह से कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया। 

कंपनी का शेयर बीएसई में कारोबार के दौरान 3.18 प्रतिशत उछलकर 1,406.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,391.55 रुपए पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज में शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,391.85 रुपए पर आ गया। 

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 18,083.94 करोड़ रुपए बढ़कर 8,82,060.94 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस प्रकार, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9 लाख करोड़ रुपए से केवल 17,939.06 करोड़ रुपए कम है। 

आरआईएल फिलहाल सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसके बाद पांच शीर्ष कंपनियों में क्रमश: टीसीएस (7,62,221.91 करोड़ रुपए), एचडीएफसी बैंक (6,29,097.44 करोड़ रुपए), एचयूएल (3,65,835.04 करोड़ रुपये) तथा आईटीसी (3,64,449.12 करोड़ रुपए) का स्थान है। आरआईएल पिछले साल 8 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा