1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम किसान सम्‍मान नि‍धि योजना के तहत किसानों को अब तक सरकार ने दिए 36,000 करोड़ रुपए

पीएम किसान सम्‍मान नि‍धि योजना के तहत किसानों को अब तक सरकार ने दिए 36,000 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 05:37 pm IST

मंत्री ने बताया कि लगभग 7.6 करोड़ किसानों को 30 नवंबर, 2019 तक इस योजना के तहत फायदा मिला है।

Rs 36,000 cr disbursed to farmers under Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme - India TV Hindi
Rs 36,000 cr disbursed to farmers under Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme Image Source : RS 36,000 CR DISBURSED TO

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत अबतक कुल 36,000 करोड़ रुपए का वितरण किया है। पीएम किसान योजना का उद्देश्‍य किसानों की आय बढ़ाना है। यह जानकारी शुक्रवार को संसद में दी गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (पीएम किसान) योजना को इस साल फरवरी में लागू किया गया है और इसके तहत सरकार 14 करोड़ किसानों को तीन बराबर किस्‍तों में सालाना 6,000 रुपए का भुगतान कर रही है।  

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्‍य सभा में एक लिखित उत्‍तर में कहा कि 30 नवंबर तक प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत कुल 36,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्‍होंने कहा कि चूंकि यह एक चालू योजना है और लाभार्थियों को लगातार जोड़ा जा रहा है, इसलिए 2022 तक के खर्च का अनुमान बता पाना असंभव है।  

मंत्री ने बताया कि लगभग 7.6 करोड़ किसानों को 30 नवंबर, 2019 तक इस योजना के तहत फायदा मिला है। राशि का वितरण लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे प्रत्‍यक्ष स्‍थानांतरण के जरिये किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा