1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेल को चौथी तिमाही में 1,230 करोड़ रुपए का घाटा, शुद्ध बिक्री से प्राप्तियों में 19 फीसदी की कमी

सेल को चौथी तिमाही में 1,230 करोड़ रुपए का घाटा, शुद्ध बिक्री से प्राप्तियों में 19 फीसदी की कमी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 30, 2016 11:33 pm IST,  Updated : May 30, 2016 11:33 pm IST

देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी सेल को मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही 1,230.93 करोड़ रुपए का एकल शुद्ध घाटा हुआ है।

सेल को चौथी तिमाही में 1,230 करोड़ रुपए का घाटा, शुद्ध बिक्री से प्राप्तियों में 19 फीसदी की कमी- India TV Hindi
सेल को चौथी तिमाही में 1,230 करोड़ रुपए का घाटा, शुद्ध बिक्री से प्राप्तियों में 19 फीसदी की कमी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी सेल को मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही 1,230.93 करोड़ रुपए का एकल शुद्ध घाटा हुआ है। चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों तथा बिक्री से प्राप्तियों में कमी की वजह कंपनी को नुकसान हुआ है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सेल ने 334.22 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की एकल कुल आय दो फीसदी घटकर 11,371.66 करोड़ रुपए पर आ गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,590.55 करोड़ रुपए थी। तिमाही के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का खर्च भी बढ़कर 13,273.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,183.66 करोड़ रुपए था।

सेल ने बयान में कहा कि चौथी तिमाही में नुकसान की वजह शुद्ध बिक्री से प्राप्तियों में 19 फीसदी तक की कमी है। सेल के चेयरमैन पी के सिंह ने कहा, घरेलू उद्योग के समक्ष आ रही चुनौतीपूर्ण स्थितियों को सरकार द्वारा सेफगार्ड शुल्क तथा एमआईपी के अनुकूल उपायों से कुछ राहत मिली है। पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में सेल का शुद्ध नुकसान 4,137.25 करोड़ रुपए रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 2,092.68 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 39,086.24 करोड़ रुपए पर आ गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 45,730.36 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें- BSE के SME प्‍लेटफॉर्म पर अगले तीन महीने में आएंगे 30 IPO, कारोबारी माहौल में हो रहा है सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा