1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का सर्विस PMI अगस्‍त में घटकर रह गया 51.1, 21 महीने के उच्च स्तर से नीचे आया

देश का सर्विस PMI अगस्‍त में घटकर रह गया 51.1, 21 महीने के उच्च स्तर से नीचे आया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 05, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 01:07 pm IST

देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त में गिरावट देखी गई। जुलाई में 21 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इनमें गिरावट दर्ज की गई है।

service pmi- India TV Hindi
service pmi Image Source : SERVICE PMI

नई दिल्ली। देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त में गिरावट देखी गई। जुलाई में 21 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इनमें गिरावट दर्ज की गई है। इसकी अहम वजह नए ऑर्डरों का घटना और लागत मुद्रास्फीति का बढ़ना है। सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परचेजिंग मैनेजरों के बीच किए जाने वाले मासिक सर्वेक्षण में यह आंकड़े सामने आए हैं। 

निक्की इंडिया पीएमआई इंडेक्स (सेवा क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियां) अगस्त में घटकर 51.5 अंक रहा है। जुलाई में यह 54.2 अंक था, जो पिछले 21 महीने का उच्च स्तर था। नए ऑर्डर मिलने के मामले में पिछले तीन महीने में अगस्त सबसे कमजोर वृद्धि दर्ज करने वाला महीना रहा। 

हालांकि पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना कारोबारी गतिविधियों में विस्तार जबकि उससे नीचे रहना गतिविधियों में संकुचन को दिखाता है। आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्री और इस रिपोर्ट की लेखिका आशना डोढिया ने कहा कि अगस्त के आंकड़े दिखाते हैं कि देश के सेवाक्षेत्र की वृद्धि जुलाई में देखी गई तेज वृद्धि के मुकाबले घटी है। इसकी वजह मार्च 2017 के बाद से अब तक नए कारोबार में सबसे धीमी वृद्धि होना है। साथ ही नवंबर 2017 के बाद से रोजगार में भी सबसे कम वृद्धि होना है। 

इसी बीच निक्की इंडिया का एकीकृत पीएमआई उत्पादन इंडेक्स अगस्त में गिरकर 51.9 अंक पर रहा, जबकि जुलाई में यह 21 महीने के उच्च स्तर पर 54.1 अंक पर था। इसकी वजह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों में वृद्धि का कमजोर रहना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा