1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में नंबर सीरीज का संकट, अब 10 की बजाय 11 डिजिट का होगा मोबाइल नंबर!

देश में नंबर सीरीज का संकट, अब 10 की बजाय 11 डिजिट का होगा मोबाइल नंबर!

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 12, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 01:36 pm IST

कंपनियों के पास 10 डिजिट नंबर का सीरीज खत्म होने को है। ऐसे में आनेवाले दिनों में आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाय 11 डिजिट का हो सकता है।

Digit India: देश में नंबर सीरीज का संकट, अब 10 की बजाय 11 डिजिट का होगा मोबाइल नंबर!- India TV Hindi
Digit India: देश में नंबर सीरीज का संकट, अब 10 की बजाय 11 डिजिट का होगा मोबाइल नंबर!

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ते मोबाइल यूजर्स की संख्या के कारण देश में नबंर सीरीज का संकट पैदा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों के पास ग्राहकों को देने के लिए 10 डिजिट नंबर का सीरीज खत्म होने को है। ऐसे में आनेवाले दिनों में आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाय 11 डिजिट का हो सकता है।

नई सीरीज पर डीओटी कर रहा है विचार

  • देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
  • इसलिए हो सकता है कि 10 सीरीज का नंबर आनेवाले दिनों में खत्म हो जाए।
  • रिपोर्ट के मुताबिक डीओटी दूरसंचार विभाग (डीओटी) नई सीरीज के शुरू करने पर विचार कर रहा है।

तस्वीरों में देखिए 10,000 रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन

Smartphone Under 10000

infocus (2)IndiaTV Paisa

yu-yurekaIndiaTV Paisa

gionee (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3 (1)IndiaTV Paisa

samsung (4)IndiaTV Paisa

जुलाई में मोबाइल यूजर्स की संख्या घटकर 103.42 करोड़ पर आई

  • देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या जुलाई में घटकर 103.42 करोड़ पर आ गई, जो जून के अंत तक 103.51 करोड़ थी।
  • मुख्य रूप से रिलायंस और टाटा टेलीसर्विसेज जैसे ऑपरेटरों के ग्राहकों में कमी की वजह से मोबाइल कनेक्शनों की संख्या कम हुई है।
  • ट्राई ने कहा कि जुलाई के अंत तक देश में कुल फोन ग्राहकों (वायरलेस और वायरलाइन) की संख्या 105.88 करोड़ रही।
  • जून में यह आंकड़ा 105.98 करोड़ था।
  • यह पहला मौका नहीं है जबकि देश में मासिक आधार पर फोन ग्राहकों की संख्या घटी हो।
  • इससे पहले मई में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.1 प्रतिशत घटी थी।
  • कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा