1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Spicejet दे रहा है 399 में हवाई सफर का मौका, टिकट बुक करने का कल आखिरी मौका

Spicejet दे रहा है 399 में हवाई सफर का मौका, टिकट बुक करने का कल आखिरी मौका

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 14, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 04:02 pm IST

Spicejet की द ग्रेट इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत यात्री सिर्फ 399 रुपए के बेस फेयर के साथ टिकट बुक करा सकते हैं। 2999 रुपए में इंटरनेशनल टिकट बुक कर सकते हैं।

Spicejet दे रहा है 399 में हवाई सफर करने का ऑफर, टिकट बुक करने का कल आखिरी मौका- India TV Hindi
Spicejet दे रहा है 399 में हवाई सफर करने का ऑफर, टिकट बुक करने का कल आखिरी मौका

नई दिल्‍ली। बजट एयरलाइंस कंपनी Spicejet ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। Spicejet की द ग्रेट इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत यात्री सिर्फ 399 रुपए के बेस फेयर के साथ टिकट बुक करा सकते हैं। यही नहीं कंपनी 2999 रुपए के बेस फेयर पर इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस पर घूमने का मौका दे रही है। इस सेल का फायदा आप 15 अगस्त तक टिकट बुक करा कर उठा सकते हैं। जिसमें 18 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए 399 रुपये में टिकटें बुक हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- स्‍पाइसजेट ने वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए पेश किया ऑफर, बेस फेयर में मिलेगी 15% छूट

Spicejet के तहत इस ऑफर में सीमित संख्‍या में टिकट उपलब्‍ध कराई गई हैं। ऑफर के तहत टिकट आज और कल तक ही बुक करा सकते हैं। ऐसे में ऑफर शुरू हो चुका है, यात्री तुरंत ही www.spicejet.com पर बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि ऑफर के तहत दिया गया टिकट प्राइस पर सरचार्ज और टैक्स अलग से लागू होगा। हालांकि यह ऑफर ग्रुप बुकिंग या किसी अन्य ऑफर के साथ काम नहीं करेगा। इसके साथ ही यह ऑफर सिर्फ नॉन स्टॉप फ्लाइट्स के लिए होगा। इसके अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर Spicejet मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रैवलिंग पोर्टल और ट्रैवलिंग एजेंट पर भी बुकिंग जारी है। हालांकि इन ऑफर्स पर कंपनी ने कुछ खास कंडीशन भी लगाई है। 399 रुपए की टिकट की बात करें तो इसके तहत अहमदाबाद-मुंबई की यात्रा होगी।

तस्‍वीरों में देखिए देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- स्पाइसजेट जल्द टिकट के साथ हवाईअड्डे पहुंचने के लिए टैक्सी बुकिंग की सेवा देगी

विदेश यात्रा भी

डोमेस्टिक फ्लाइट्स के अलावा जो यात्री इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रा करना चाहते हैं वे  2999 रुपये से शुरू होने वाले टिकट बुक करा सकते हैं। लोग इन टिकटों के तहत दुबई-दिल्ली, दुबई-मुंबई जा सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा