1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्पाइसजेट की संयुक्त अरब अमीरात में नयी विमानन कंपनी बनाने की योजना

स्पाइसजेट की संयुक्त अरब अमीरात में नयी विमानन कंपनी बनाने की योजना

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 21, 2019 06:30 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 06:30 am IST

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट संयुक्त अरब अमीरात में नयी विमानन कंपनी बना सकती है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

SpiceJet- India TV Hindi
SpiceJet

नयी दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट संयुक्त अरब अमीरात में नयी विमानन कंपनी बना सकती है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी पहले भारत से संयुक्त अरब अमीरात के शहर रास अल खैमा के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी, उसके बाद वहां कंपनी बनायी जाएगी। इस उड़ान के अगले साल की शुरुआत में शुरू होने का अनुमान है। 

सिंह ने कहा, 'जैसे हम दुबई के लिए उड़ान का परिचालन करते हैं, हम रास अल खैमा के लिये भी उड़ान का परिचालन कर सकते हैं। पहले हमें इस उड़ान का परिचालन शुरू करने दीजिए, बाजार का आकलन करने दीजिये, क्योंकि हमारा मानना है कि वहां अच्छी संभावनाएं हैं।' उन्होंने कहा, 'रास अल खैमा से पूर्वी यूरोप के लिए विमानन सेवाएं शुरू करने की संभावनाएं हैं।' 

यह पूछे जाने पर कि नयी कंपनी में कितने विमान होंगे, उन्होंने कहा, 'हमें अभी इसका अंदाजा नहीं है। हम पहले अमल कर रहे हैं। हम बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। इस समय हमारा ध्यान पहले भारत से रास अल खैमा के लिये विमानन सेवाएं शुरू करने पर है। हमें यह उड़ान अगले साल के प्रारंभ में शुरू हो जाने का अनुमान है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा