1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कर विभाग का वेब पोर्टल शुरू

सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कर विभाग का वेब पोर्टल शुरू

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 23, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 03:27 pm IST

कर विभाग ने साझा रिपोर्टिंग मानकों के तहत सूचनाओं का स्वत: आदान-प्रदान सहित प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल शुरू किया है।

Tax department launches web portal for exchange of information- India TV Hindi
Tax department launches web portal for exchange of information

नयी दिल्ली। कर विभाग ने साझा रिपोर्टिंग मानकों के तहत सूचनाओं का स्वत: आदान-प्रदान सहित प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल शुरू किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पी. सी. मोदी ने आयकर विभाग की इस वेबसाइट का शुभारंभ किया। 

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि स्वत: सूचना आदान-प्रदान (एईओआई) पर भारत 2017 से ही साझा रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) के तहत सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान के लिए प्रतिबद्ध है। एईओआई को 2015 में अनिवार्य घरेलू कानूनी ढांचे के रूप में अपनाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा