1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Weather Live: कई जगह आंधी-तूफान की शुरुआत, 13 राज्यों में अलर्ट

Weather Live: कई जगह आंधी-तूफान की शुरुआत, 13 राज्यों में अलर्ट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 07, 2018 12:56 pm IST,  Updated : May 07, 2018 01:06 pm IST

मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए जिस आंधी और तूफान का जो अलर्ट जारी किया है उसकी शुरुआत कई राज्यों में हो चुकी है, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आंधी और भारी ओलावृष्टि की वजह से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है, इसके अलावा उत्तर भारत में कई और जगहों पर भी मौसम खराब होने की खबरें आ रही हैं।

Thunderstorm hailstorm- India TV Hindi
Thunderstorm hailstorm and squall warning for 13 states

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए जिस आंधी और तूफान का जो अलर्ट जारी किया है उसकी शुरुआत कई राज्यों में हो चुकी है, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आंधी और भारी ओलावृष्टि की वजह से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है, इसके अलावा उत्तर भारत में कई और जगहों पर भी मौसम खराब होने की खबरें आ रही हैं। मौसम विभाग 2 दिन से आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। आज यानि 7 मई के लिए नारंगी अलर्ट उत्तर भारत के 5 और 8 मई को 7 राज्यों के लिए है। कई राज्यों के लिए पीले रंग का अलर्ट भी है, कुल मिलाकर 13 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

7 मई के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई को हिमाचल प्रदेश में कुछएक जगहों पर आंधी और तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, इसके अलावा जम्मु-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ में कई जगहों पर तूफान और तेज आंधी चलने की चेतावनी है। उत्तराखंड में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Thunderstorm hailstorm and squall warning for 13 states
Thunderstorm hailstorm and squall warning for 13 states

8 मई को इन जगहों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 मई के लिए नारंगी अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछेक जगहों पर आंधी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मु-कश्मीर में तूफान और आंधी की नारंगी चेतावनी है। उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल में कुछेक जगहों पर धूल भरी आंधी की चेतावनी है और पश्चिमी राजस्थान में धूल का तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Thunderstorm hailstorm and squall warning for 13 states
Thunderstorm hailstorm and squall warning for 13 states

अलग-अलग रंग की चेतावनी का मतलब

मौसम को लेकर मौसम विभाग जब भी चेतावनी जारी करता है तो वह 3 रंगों में होती है, सबसे घातक चेतावनी लाल रंग की होती है जिसका मतलब होता है कि मौसम की मार से बचने के लिए तुरंत कदम उठाएं, दूसरे नंबर पर नारंगी चेतावनी होती है जिसका मतलब होता है कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार रहें और तीसरी चेतावनी पीले रंग की होती है जिसका मतलब होता है कि मौसम के बारे में पूरी जानकारी लेते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा