1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो, देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परीक्षण रहा सफल

बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो, देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परीक्षण रहा सफल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 19, 2016 04:21 pm IST,  Updated : May 19, 2016 04:38 pm IST

देश की पहली ड्राइवर रहित मेट्रो का परीक्षण मंगलवार (17 मई) को बिना किसी रुकावट के सफल रहा। मुकुंदपुर डिपो से मजलिस पार्क के बीच इस ट्रेन को चलाया गया।

Driver less: बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो, देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परीक्षण रहा सफल- India TV Hindi
Driver less: बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो, देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परीक्षण रहा सफल

नई दिल्‍ली। देश की पहली ड्राइवर रहित मेट्रो का परीक्षण मंगलवार (17 मई) को बिना किसी रुकावट के सफल रहा। मुकुंदपुर डिपो से मजलिस पार्क के बीच इस ट्रेन को चलाया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने चालक रहित मेट्रो को चलाकर अपनी परिवहन सुविधा में नया अध्याय जोड़ा है।

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि परीक्षण में चालक रहित मेट्रो के सभी पहलुओं को परखा गया। इसमें ऑपरेटर की मौजूदगी तब तक रहेगी जब तक पूरी तरह बिना चालक के मेट्रो के परिचालन के लिए संतुष्टि नहीं हो जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर पहली चालक रहित मेट्रो को रवाना किया। वेंकैया नायडू ने कहा कि दिल्ली मेट्रो देशभर को नई राह दिखा रही है। जिसकी देखादेखी पूरे देश में जगह-जगह मेट्रो के जाल बिछ रहे हैं। चालक रहित मेट्रो के परिचालन से देश को विश्व में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा विस्तार कैसे हो यह दोनों केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर विचार करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह बेहतरीन शुरुआत है। इसमें सरकार की तरफ से भी हरसंभव योगदान दिया जाता रहा है।

तस्‍वीरों में देखिए टैल्‍गो ट्रेन को

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

जुलाई से ब्लू लाइन पर जनकपुरी पश्चिमी से बोटेनिकल गार्डन स्टेशन के बीच और सितंबर से मजलिस पार्क से शिव विहार मेट्रो स्टेशन के बीच चरणद्ध तरीके से चालक रहित मेट्रो के ट्रायल शुरू करने की योजना है। नई मेट्रो और बेहतर होगी। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने अप्रैल में चालक रहित मेट्रो की घोषणा की थी। जिसमें जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन और मजलिस पार्क-शिव विहार मेट्रो लाइनों पर 81 चालक रहित मेट्रो चलाने की योजना है। हालांकि इनमें से 16 तैयार हैं। मुकुंदपुर हरित सब स्टेशन इस मौके पर मुकुंदपुर डिपो का हरित स्टेशन के तौर लोकार्पण हुआ। अधिकारियों का कहना है कि मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से मुकुंदपुर डिपो को हरित स्टेशन के तौर पर विकसित किया गया। जहां पर सौर ऊर्जा, वर्षा जल संरक्षण, नालों के गंदे पानी का उपचार कर पौधों के उपयोग में लाने और वाटर मीटर की सुविधा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा