1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत को बड़े गैस निर्यात की अनुमति दे सकता है ट्रंप प्रशासन, खत्म होगा ओबामा का जलवायु परिवर्तन करार

भारत को बड़े गैस निर्यात की अनुमति दे सकता है ट्रंप प्रशासन, खत्म होगा ओबामा का जलवायु परिवर्तन करार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 28, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 03:19 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत को प्राकृतिक गैस के बड़े निर्यात की अनुमति दे सकता है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही।

भारत को बड़े गैस निर्यात की अनुमति दे सकता है ट्रंप प्रशासन, खत्म होगा ओबामा का जलवायु परिवर्तन करार- India TV Hindi
भारत को बड़े गैस निर्यात की अनुमति दे सकता है ट्रंप प्रशासन, खत्म होगा ओबामा का जलवायु परिवर्तन करार

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत को प्राकृतिक गैस के बड़े निर्यात की अनुमति दे सकता है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका रहेगी।

अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक सरकारी आदेश पर दस्तखत करने जा रहे हैं। इस आदेश के जरिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जलवायु परिवर्तन पर पुराने करार को समाप्त किया जा सकेगा।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक जलवायु परिवर्तन पर पेरिस करार को लेकर प्रतिबद्धता पर कोई फैसला नहीं किया गया है। कुछ यही स्थिति अमेरिका के भारत सहित अन्य देशों के साथ स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को लेकर भी है। अधिकारी ने हालांकि कहा कि भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय सहयोग में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होगी।

अमेरिका से सबसे बड़ा बादाम आयातक है भारत

भारत अगस्त, 2016 से फरवरी, 2017 के दौरान अमेरिका से सबसे बड़े बादाम आयातक के रूप में उभरकर सामने आया है। कैलिफोर्निया के बादाम बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  वर्ष 2015-16 में भारत 12.6 करोड़ पाउंड के साथ अमेरिका से बादाम आयात के मामले में चीन और स्पेन के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

कैलिफोर्निया बादाम बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक, भारत सुदर्शन मजूमदार ने कहा, अगस्त, 2016 से इस साल फरवरी तक हमने पहले ही 12 करोड़ पाउंड का निर्यात किया है। यह 59 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस तरह कैलिफोर्निया के बादाम के लिए चीन और स्पेन को पीछे छोड़कर भारत सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा